बाइक से गिर महिला की मौत

0
2541

बक्सर खबरः बाइक से गिर वृद्ध की मौत हो गयी। घटना रविवार सुबह 8:00 बजे की है। नावानगर थाना क्षेत्र के चनवथ गांव निवासी बुधन यादव की पत्नी प्राण प्यारी देवी इलाज के लिए जा रही थी। केसठ नहर मार्ग से रास्ते वे अपने दामाद के साथ घर से निकली।  उसी दौरान दशिआंव नहर गेट के समीप बाइक संतुनल खो बैठी। महिला गिर पड़ी और गंम्भीर चोटें आयी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि नावानगर थानाध्यक्ष ने की। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई परिजन थाने नही आये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here