बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

0
2032

बक्सर खबर : इसे किस्मत का खेल कहें या कालचक्र। मंगलवार की शाम दोस्त की जान बचाने जा रहे पिंटू सिंह(22) की बाइक दुर्घटना का शिकार हो गयी। घायल युवक को उपचार के पटना ले जाया गया। बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। वह नावानगर थाना के डिहरा गांव का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ही के उसके मित्र सुरेश यादव को साप ने काट लिया था। उसे अपनी बाइक पर बैठा पिंटू कंजिया धाम ले गया था। वहां से वे वापस लौट रहे थे। तभी कोरानसराय नहर पथ पर रामपुर बंगला के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों के चालक घायल हो गए। दूसरी बाइक पर कलमनपुर का राजेश पासवान सवार था। सभी को कोरानसराय के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से पिंटू को पटना रेफर किया गया था। मौत के बाद मृतक के चाचा राजेन्द्र सिंह के बयान पर इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here