बहन की ससुराल में भाई की हत्या

0
1879

बक्सर खबर : गणतंत्र दिवस की सुबह गमगीन रही। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव से सुबह 8:30 बजे ही हत्या की खबर मिली। पता चला बहन की ससुराल में आए उसके भाई की हत्या कर दी गयी है। मृतक धिरेन्द्र दुबे, ग्राम बेलवना, थाना बिहियां, जिला आरा के निवासी थे। वे 25 तारीख सोमवार की शाम 3:30 बजे महदह आए थे। उनकी बहन और बहनोई अभी गांव में नहीं है। उनके ससुर चन्द्रमा पाठक यहां रहते हैं। यह युवक उन्हीं की देखभाल के लिए अक्सर यहां आया करता था। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर महदह पुल के पास टहलते हुए निकला था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गयी। तीस साल का यह युवक देखने में काफी स्मार्ट था। जिसके आधार पर पुलिस का कहना है कि इसकी हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इसके पीछे संपति विवाद भी हो सकता है। इस संबंध में बात करने पर मुफस्सिल पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। पुलिस इसका चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here