बस पलटने से महिला की मौत, चार ही हालत गंभीर

0
898

बक्सर खबर : मुंडन समारोह से बिहियां लौट रही मिनी बस एनएच 84 पर गरहथा के पास पलट गयी। ब्रह्मपुर थाना की सीमा में हुई दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला यात्री की मौत हो गयी। टाटा 407 में सवार लगभग बीस यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन-चार की हालत गंभीर है। मृत महिला कलावती देवी (55) पति बासरतन यादव रघुनाथपुर की रहने वाली थी। सभी घायल जिला आरा, थाना बिहियां ग्राम चरहियां के निवासी हैं। बस द्वारा यह लोग मुंडन संस्कार के लिए बक्सर गए थे। लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अपराह्न सवा चार बजे के लगभग हादसा हुआ। सामने से आ रही बोलेरो से बस टकरायी।  दोनों चालकों ने बचने का प्रयास किया। बस सड़क पर ही पलट गयी। बोलेरो सड़क किनारे चाट में जा पलटी। गरहथा गांव के लोगों ने तत्काल मदद पहुंचायी। सभी घायलों को रघुनाथपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र और निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पीडि़तों की भरपूर सहायता की। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। तीन से चार लोगों के हाथ और पैर की हड्डीयां टूटी हैं। याता-यात प्रभावित न हो इसके लिए लोगों ने मिलकर मिनी बस और बोलेरो दोनों को खडा कर दिया। बोलेरो में कौन लोग सवार थे। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

दुर्घटना का शिकार हुई टाटा 407 और बोलेरो
दुर्घटना का शिकार हुई टाटा 407 और बोलेरो

रिश्तेदार के यहां गयी थी कलावती देवी

बक्सर – जो बस जिले की सीमा में दुर्घटना ग्रस्त हुई। वह आरा जिला के चरहयिां गांव की थी। लेकिन,  जिस कलावती देवी की मौत हुई है। वह ब्रह़़मपुर थाना के रघुनाथपुर की ही रहने वाली हैं। वे अपने अपने रिश्तेदार के यहां चरहियां गांव गयी थी। संयोग ऐसा बना की उनकी मौत ही हो गयी। इसे लेकर परिवार के लोग बहुत ही दुखी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here