बस ने मारी बाइक को टक्कर, कावरिए की मौत

0
6922

बक्सर खबर : एनएच 84 पर दोपहर ढ़ाई बजे के लगभग बस ने बाइक को टक्कर मार दी। होंडा साइन पर सवार व्यक्ति दूर जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना प्रतापसागर अस्पताल से लगभग 100 मीटर पश्चिम हुई। राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने बताया घायल की मौत हो चुकी है। प्रतीत हो रहा है वह ब्रह्मपुर की तरफ से जल चढ़ाकर लौट रहा था।

उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आस-पास है। पास से कोई कागजात नहीं मिले। एक मोबाइल फोन मिला है। जो बंद है। पुलिस उस आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है। देखने वालों ने बताया बाइक का नंबर बीआर 44 ई 7487 है। शायद इस आधार पर उसकी पहचान हो जाए। पुलिस ने बताया सूचना देने वाले युवक चंदन मिश्रा ने संभावना व्यक्त की थी। शायद वह घायल है। लेकिन पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया तो पता चला उसके हाथ-पैर सभी टूट गए हैं। आस-पास के लोगों के अनुसार किसी बस ने उसे टक्कर मारी है। मृतक की पहचान एवं बस की शिनाख्त के लिए पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही है।

मृतक की हुई पहचान 

बक्सर: सडक दुर्घटना में जिस कावरिएं की मौत हुई। उसकी पहचान हो गई है। संदीप कुमार उम्र लगभग 33 वर्ष, चीनी मिल बक्सर का निवासी है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन ने उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने में मदद की। भोजपुरी ओपी के प्रभारी ने बताया कि फोन बंद मिला था। उसे मैकेनिक की सहायता से चालू किया गया। उसमें दर्ज नंबरों एवं काल डीटेल के माध्यम से बात हुई तो पता चला युवक बक्सर का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here