बरुना में चली गोली, पीट गए मुखिया जी के लठैत

0
1607

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के बरुना गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में गोली चल गयी। घटना की वजह कागजात का सत्यापन बताया जा रहा है। इस गांव के गजेन्द्र सिंह का परिवार मुखिया के यहां पहुंचा। उनके परिवार के किसी सदस्य को आधार कार्ड बनाने के लिए आवास की जरुरत थी। जिसका सत्यापन कराने वे लोग वहां पहुंचे। पहले से मुखिया के यहां माधव सिंह मौजूद थे। इन लोगों में किसी बात को लेकर कहा-सूनी हो गयी। मामला धक्का-मुक्की से पत्थर बाजी तक पहुंच गया। माधव सिंह को इसमें चोटें आई। भगदड़ का माहौल कायम हो गया। सभी लोग भाग खड़े हुए। वहां से हटने के बाद कुछ लोगों ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। इसका मामला दर्ज किया गया है। किसी पक्ष से गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here