बरातियों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की हालत गंम्भीर

0
1170

बक्सर खबरः शराब की नशे में धुत बरातियों को ग्रमीणों ने दौड़ा-दौडा कर पीटा। जिसमें सरपंच सहित आठ लोग घायल है। यह घटना बुधवार की रात कि है। कांट गांव से रघुनाथपुर में बरात जाने के क्रम में बराती पक्ष के बाइक से एक ग्रामीण युवक घायल हो गया। तू-तू मैं-मै के बाद यह बात गांव में आग कि तरह फैली। देखते-देखते पुरा गांव सड़क पर उतर आ गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। लाठी-डंडे चलने लगे। बीच-बचाव करने पोखरहां के सरपंच काशी सिंह को गम्भीर चोटें आयी है। जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। आधा दर्जन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का ईलाज रघुनाथपुर पीएचसी में कराया गया। घायल काशी सिंह के बयान पर ब्रम्हपुर पुलिस ने तीन नामजद सहित एक दर्जन से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि बरात कांट गांव के विजय कुमार सिंह के यहां से रघुनाथपुर निवासी बृज कुमार सिंह के यहां आयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here