बधार में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

0
1668

बक्सर खबरः बधार में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना गुरूवार सुबह ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के योगिया गांव के पश्चिम टोला की है। जब सुबह लोग खेतों की तरफ निकले तो देखा एक शव पड़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि युवक भोजपुर जिले के पीरो गांव का रहने वाला था। उसका नाम  अलाउद्दीन है। वह योगियां में पिछले डेढ़ साल से रह कर मेहनत मजदूरी करता था।

उसकी शादी नही हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार यह बीमार चल रहता था। मृतक के भाई सलाहुद्दीन से बात हुई है। वे लोग आ रहे है। उनका कहना है कि उसको बीमारी थी। कई बार मना किया गया पर मानते ही नहीं थे। बाड़ी पर कहीं कोई चोट नही है इस लिए घटना स्वभाविक मौत मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here