बच निकले विशेश्वर ओझा के हत्यारे

0
2679

बक्सर खबर: भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या करने वाले मोस्ट ब्रजेश मिश्रा व हरेश मिश्रा बुधवार की शाम बक्सर जिला की सीमा में आए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिले की पुलिस चैकन्नी हो गयी। खबर मिली कि ब्रह्रमपुर प्रखंड के सपही गांव में वे दोनों किसी श्राध कर्म में आए थे। वहां कुछ देर रहने के बाद बक्सर की तरफ बढ़े हैं। इतना पता चलते ही नया भोजपुर ओपी से लेकर ब्रहमपुर तक चेकिंग लगा दी गयी। सघन वाहन जांच अभियान के दौरान सैकड़ों गाड़ियों की तलाशी हुई। इस क्रम में एक स्कार्पियो से राइफल बरामद की गयी। जांच शुरू हुई तो पता चला वे हरेशर के गिरोह के लोग नहीं है। जांच के लिए आरा जिला के शाहपुर थाना को बुलाया गया। वहां की टीम ने पकड़े एक सात लोगों की बारी-बारी से पहचान की। इनमें से कोई भी हरेश मिश्रा गिरोह का नहीं था। युवकों ने बताया कि वे शहर के शिवपुरी के रहने वाले हैं। जांच के बाद उन सभी को वहां से जाने दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here