बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां, ग्यारह घायल

0
2239

बक्सर खबरः बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां ग्यारह लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार की देर शाम सिमरी थाना क्षेत्र के महरौली गांव की है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर महरौली के राम बिहारी यादव व खरहाटांड के राजेन्द्र ओझा के बच्चे आपस में लड़ गये। जिसमें राजेन्द्र ओझा के घर के लड़के पीट गये। उसके बाद राजेन्द्र ओझा व गांव के 25-30 लोग लाठी-डंडे के साथ महरौली गांव के राम बिहारी यादव के घर पहुंच गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जमकर मारने-पीटने लगे। जिसमें राम बिहारी यादव, योगेन्द्र यादव, लालसा देवी, चिंता देवी को गंभीर रूप से चोटें आयी। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में इलाज के बाद गंभीर हालात देखते हुये सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पा कर ब्रम्हपुर विधायक शंभु नाथ सिंह यादव डुमरांव एसडीपीओ कमलापति सिंह को लेकर पहुंचे। मामले के जांच में जुटे डुमरांव एसडीपीओ ने कहा कि सात लोगों पर नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों पर चोरी, लूट सहित मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

झगड़े सुनने पहुचे विधायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here