बगेन इलाके में दलित की धारदार हथियार से हत्या

0
210

बक्सर खबर : बगेन थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव निवासी रामायण मुसहर की हत्या कर दी गई है। शनिवार की सुबह दौड़ का अभ्यास करने वाले युवकों ने उसका शव देखा। वे लोग पहचान गए यह बराढ़ी निवासी रामायण है। सूचना पा गांव के लोग घटना स्थल पहुंच गए। शव गांव से एक सवा किलोमीटर दूर नहर पुल के पास पड़ा था।

पुलिस भी सूचना पा मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा हुआ तो पता चला शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार से जख्म किए गए हैं। सर में भी चोट के निशान थे। मौजूदा साक्ष्य का उल्लेख करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा यह प्रतीत हो रहा है उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार यह व्‍क्ति रोज उसी नहर के पुल के पास मछली मारने जाया करता था। शुक्रवार की शाम भी वह घर से मछली मारने गया था। रात के वक्त वह घर नहीं लौटा। परिवार वाले तभी से परेशान थे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here