बक्सर से आगे निकला डुमरांव, साठ प्रतिशत से पीछे रहा शहर

0
2682

बक्सर खबर : नगर परिषद चुनाव के लिए हुए मतदान का सिलसिला अपराह्न पांच बजे थम गया। इस बीच बक्सर से ज्यादा उत्साह डुमरांव में देखने को मिला। डीएम रमण कुमार ने मीडिया को बताया बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में 59.4 प्रतिशत पोलिंग हुई है। वहीं डुमरांव का औसत प्रतिशत 64.7 रहा। अर्थात पांच प्रतिशत अंकों के साथ डुमरांव नगर परिषद नंबर वन पर रहा।

जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध सूचना के अनुसार डुमरांव में कुल 41 बूथ बनें थे। वहीं बक्सर नगर में 73 बूथ। हर जगह सुबह नौ बजे तक लगातार कतार लगी रही। दोपहर होते-होते बूथों पर सन्नाटा पसर गया। मतदान में पुन: तीन बजे के बाद इक्का दुक्का लोग नजर आने लगे। जो सिलसिला शाम पांच बजे तक चला। बूथवार जो मतदान प्रतिशत सामने आया है। उसमें महिलाओं का प्रतिशत कम रहा। महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह की कमी कारण उमस भरी गर्मी को माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाजार समिति परिसर में इवीएम को जमा करने का सिलसिला जारी है। डुमरांव के बूथ राज हाई स्कूल में जमा हो रहे हैं।

मतदान के उपरांत महिला मतदाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here