बक्सर में युवती व डुमरांव में युवक ने दी जान

0
2398

बक्सर खबर : प्रेम शब्द का अर्थ ही लोगों के लिए बदल गया है। जिले में शुक्रवार को दो घटनाएं ऐसी हुई। जिसे देखकर दिल रो उठा। सुबह ग्यारह नंबर लख के पास एक किशोरी ट्रेन से कट गयी। देखने वालों ने इसकी सूचना दी। उसे बचाने का प्रयास किया गया। ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए थे। सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ज्यादा खून बह जाने के कारण अस्पताल में उसने दम तोड दिया। पूछताछ में इतना ही पता चला कि वह नगर के बुधनपुरवा की रहने वाली थी। सुबह वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची। पटरी पर सो गयी। ट्रेन आयी तो उसके दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए। वह छटपटाते हुए ट्रेक से दूर जा गिरी। वहीं दूसरी घटना डुमरांव में हुई। वहां भी सिमरी दुधी पट्टी के रहने वाले बीस वर्षीय युवक दीपक भी दुर्घटना वस  ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना की वजह क्या थी। यह स्पष्ट नहीं है। रेल पुलिस का कहना है कि वह दुर्घ्‍टना का शिकार हुआ है।

पुलिस  की लापरवाही बनी मौत का कारण
बक्सर : सुबह जब ग्यारह नंबर लख के पास युवती ने जान देने का प्रयास किया तो उसके दोनों पैर ही कटे। वह घंटो जिंदा रही। इसकी सूचना कुछ लोगों ने मीडिया को दी। तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी गयी। पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इसकी सूचना नगर कोतवाल राघव दयाल को दी गयी। वे स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और उसे गाड़ी में लाद अस्पताल ले गए। पर उसे बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here