बक्सर में थी ट्रेन उड़ाने की योजना, जांच में मिले सबूत

0
3665

बक्सर खबर : बक्सर में इस माह की छह तारीख को कुछ लोगों ने ट्रेन उड़ाने का प्रयास किया। घटना के बाद इसे शरारती तत्वों का काम बताया गया। लेकिन, जैसे-जैसे जांच पूरी हो रही है। प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बम के धमाके ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ अनआइए की टीम को भी परेशान कर रखा है। कुछ दिनों पहले संदिग्ध लोगों का स्केच जारी किया गया था।

जांच के लिए एसआइटी का गठन
बक्सर : बम धमाके के पीछे किसका हाथ था। यह जानने के लिए रेल पुलिस में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इन्हें यह पता लगाने का जिम्मा मिला है। घटना के पीछे किसका हाथ है। उनकी योजना क्या थी। जब बम धमाका हुआ। उस वक्त ट्रेन गुजरने वाली थी। संयोग से ट्रेन दो मिनट लेट हो गई। अन्यथा अपर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो सकती थी। घटना का समय और स्थान को लोकेट कर पुलिस जांच में जुटी है। उस वक्त वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसका पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में पूछने पर टीम के सदस्य व दानापुर के इंस्पेक्टर राजबिंदू प्रसाद ने बताया हम जांच के करीब हैं। जैसे ही कोई ठोस नतीजा सामने आएगा। मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़े :  पटरी पर बम धमाका, रेलवे को हाई अलर्ट जारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here