बक्सर गए थे जमीन लेने, चौदह हुए घायल

0
5417

बक्सर खबर:  डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर ईदगाह के पास सड़क पर उभरे गड्ढें में यात्रियों से लदी टेंपो पलट गई। उसमें सवार सभी चौदह यात्री जख्मी हो गए। घायलों में तेरह महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे की है। सभी जख्मी रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घुसिया कला गांव के है। बताया जाता है कि सभी किसान नेता राणा सिंह द्वारा जमीन दिलाने के आश्वासन पर जमीन मिलने की आस में बक्सर गए थे। वहा से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि ईदगाह के पास मुख्य सड़क में बने गड्ढें में उनकी टेंपो अनियंत्रित हो पलट गई।

इस दुर्घटना में बिंदा देवी, अशरफी देवी, प्रभावती देवी, मीरा देवी, रजनी देवी, चमेली देवी, तिलेशरी देवी, रीना देवी, शांति देवी, सनमतिया देवी, मोतिया देवी, नंदकिशोर राम, रेशमा देवी व सोनामति देवी घायल हो गए। सभी जख्मियों का ईलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इसके बाद सभी घायल अपने घर लौट गए। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री बसंत सिंह के भाई राणा सिंह द्वारा जमीन देने की बात कह कई जिले के लोगों को बक्सर बुलाया गया था। जिसके कारण शुक्रवार को बक्सर मेें प्रशासन परेशान रहा।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here