बक्सर खबर की जन मानस से अपील

0
2698

बक्सर खबर : भारत की प्रगति कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही। यहां खलल पैदा करने की कोशिश में एक देश ही शामिल नहीं है। इस लिए जरुरी है कि हम सभी एक रहे। उड़ी हमले के बाद एलओसी से सटे तीन चौकियों पर हमले हो चुके हैं। हर बार हमलावर सेना की वर्दी में आए। जिससे उनको पहचाना नहीं जा सके। यह कोशिश तो सीमा पर हो रही है। बार-बार मुंह की खाने वाले देश के अंदर भी उत्पात मचा सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार शहरों और कस्बों में घुल मिलकर रहने वाले आतंकी ( गुप्तचर विभाग के अनुसार स्लीपर सेल) कहीं भी अशांति फैला सकते हैं। इस लिए चौकन्ने रहें। खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाके। स्टेशन, स्कूल, कालेज, बस पडाव जैसे स्थानों पर विशेष सर्तकता की जरुरत है। संदिग्ध को देखते ही पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर भड़काउ बातों के प्रचार-प्रसार से बचें। देश और फौज के साथ चट्टान की तरह खड़े रहें। याद रहे कोई भी सेना देश वासियों की एकता के बल पर ही लड़ती है। खतरा वास्तविक है। क्योंकि बिहार में भी दो जगहों से पांच संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। आपने पढ़ा होगा। सौ से अधिक आतंकी देश की सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए लगातार सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन जारी है। हमारे प्रदेश में तो नेपाल के रास्ते आसानी से आतंकी पहुंच सकते हैं। अपना ख्याल रखें। जय हिन्द।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here