बक्सर के होनहार ने दिल्ली में किया कमाल

0
12027

बक्सर खबर : जिले के होनहार छात्र आदित्य गौतम ने दिल्ली में अपना परचम लहराया है। दिल्ली विश्व विद्यालय से संबंध रामलाल आर्यभट्ट कालेज के वे अध्यक्ष चुने गए हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में उनको यह जीत हासिल हुयी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर वे चुनाव लड़े थे। मतगणना शुक्रवार को ही हो गयी थी। शनिवार को इसकी घोषणा की गयी। सूत्रों ने बताया कि वे डुमरांव प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित खिरौली के रहने वाले हैं। उनके पिता सुनील चौबे भी राजनीतिक सोच रखने वाले हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे। ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। आदित्य की जीत पर बिहार के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here