बक्सर के जवान ने रजरप्पा मंदिर में चढ़ा दी खुद की बलि

0
11503

बक्सर खबर : झारखंड के रजरप्पा मंदिर में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी बलि दे दी। सुबह नहाने के बाद पूजा की। मंदिर की परिक्रमा के उपरांत परिसर में गया। वहां सुबह आठ बजे अपना गला काट बलि दे दी। घटना की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। उस से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। जिसमें लिखा गया है नाम संजय नट (45), ग्राम बलिहार, थाना सिमरी जिला बक्सर। पुलिस ने बताया कि वह सीआरपीएफ का जवान था। जिसकी तैनाती उड़ीसा में थी। सोमवार की शाम ही यह रामगढ़ के छिनमस्तिका मंदिर (रजरप्पा)  पहुंच गया था। सुबह भैरवी नदी में स्नान कर मंदिर पहुंचा। उसके पास कटारी थी। उसी से अपना गला काट बलि दे दी। पुलिस ने घटना को आत्महत्या करार दिया है।

छुट्टी पर आया था गांव
बक्सर : बलिहार के लोगों ने पता कर बताया कि कुछ दिनों से छुट्टी पर गांव आया था। रविवार को वह अपने घर बलिहार में ही था। उसकी पत्नी शारदा देवी व भाई संतोष नट हैं। संभवत: रविवार को ही यहां से गया था। अनुमान यह है कि यहां से रजरप्पा ही पहुंच गया। वह पूजा-पाठ में काफी रुचि लेता था। दिल दहला देने वाली घटना से पूरा परिवार सदमें में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here