बक्सर एसपी को बिहार में मिला दूसरा स्थान

0
10814

बक्सर खबर : टीम का कप्तान अगर फीट हो तो उसके साथ काम करने वाले भी हीट हो जाते हैं। बक्सर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का भी यही हाल है। राज्य में दूसरे सबसे बेहतर एसपी होने का गौरव उन्हें शनिवार को मिला। पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने उन्हें अपने हथों इसका प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं उनके साथ काम करने वाले डीएसपी डुमरांव कमलापति सिंह व अन्य आठा पुलिस कर्मी भी सम्मानित होने की सूची में शामिल हैं। एसपी को बिहार पुलिस एनुवल अवार्ड मिला। राज्य सरकार की सूची में प्रथम पुरस्कार पटना जिला, दूसरा पुरस्कार बक्सर, तीसरा औरंगाबाद, चौथा बेगुसराय, पांचवां आरा, छठवां बाका जिला को मिला। इस संदर्भ में बात करने पर एसपी शर्मा ने कहा यह पूरी टीम, बक्सर के लोग और मीडिया के सहयोग से संभव हो सका है। सफलता पूरी टीम के लगन से मिलती है। सभी लोग सम्मान के हिस्सेदार हैं।

इंस्पेक्टर दया सहित आठ को भी मिलेगा सम्मान
बक्सर : पुलिस कप्तान व डीएसपी डुमरांव के साथ जिले के अन्य आठ पुलिस कर्मियों को भी सम्मान मिलेगा। इस सूची में ब्रह्मपुर के इंस्पेक्टर दया नंद सिंह, अवर निरीक्षक विनय कुमार, राजीव रंजन, हृदयानंद राम, सअनी सर्गुण यादव, व जयशंकर प्रसाद, श्रवण कुमार व हरेराम का नाम शामिल है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इन सभी को आई जी द्वारा 2 मार्च को पुरस्कार दिया जाएगा।

दो मामलों के लिए मिला पुरस्कार
बक्सर : जिले की पुलिस को बेहतर काम करने के लिए जो सम्मान मिला है। उसमें दो केस प्रमुख हैं।  ब्रह्मपुर के इंस्पेक्टर दयानंद सिंह को पहला श्रेय जाता है। दस अक्टूबर 016 को कुआंव गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। अज्ञात केश में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। चार दिन में हत्या व दुष्कर्म जैसे संगीन मामले का उदभेदन हो गया। इसके अलावा दूसरा श्रेय नावानगर थाने को जाता है। यहां की पुलिस ने सासाराम जिले के सलीम अंसारी को गिरफ्तार किया। इसके पास से रेगुलर असलहे बरामद हुए। जांच में पता चला वह हथियारों का तस्कर है। वैसे इस जिले की तरफ से कुल 18 मामले सीआइडी ने पुलिस विभाग को भेजे थे। जिसमें इन दो का चयन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here