बंद करों बंदूकों का प्रदर्शन, हमें शांति चाहिए

0
2116

बक्सर खबर : अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन द्वारा रविवार को शहर में शांति मार्च निकाला गया। प्रगतिशील लेखक संघ और अआइएसएफने इसमें हिस्सेदारी की। किला मैदान से शहर में निकले मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। कार्यक्रम 6 एवं 9 अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा जापान पर गिराए गए परमाणु बम की बरसी पर था। शहर भ्रमण के उपरांत पुन: किला मैदान पहुंच जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जन समूह को संबोधित करते हुए एप्सो के राष्ट्रीय सचिव डा. दीपक राय ने कहा शांति पूर्ण व न्याय संगत दुनिया आज की जरुरत है। रोजी-रोटी के लिए विकास व शांति जरुरी है।

प्रलेस के जिलाध्यक्ष कुमार नयन ने कहा बंदूक नहीं कलम चाहिए। एआइएसएफ एवं एप्सो के जिला सचिव बिमल कुमार सिंह ने कहा शस्त्रों की होड़ बंद होनी चाहिए। युवा नेता राजेश शर्मा ने कहा एप्सो द्वारा पुरी दुनिया में युद्ध, हिंसा एवं शस्त्रों की होड़ के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। एआइएसएफ की जिलाध्यक्ष सरिता कुमार, उमेश कुमार, धीरेन्द्र चौधरी, अंकित, दीपेन्द्र, अशोक उपाध्याय, संतोष पांडेय, पंकज कुमार, संजीव, वीके पाल, रवि रंजन समेत कई लोग शांति मार्च में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here