चार असलहे जब्त , तीन गए जेल

0
1385

बक्सर खबर : भोजपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की रात बोलेरो पकडा था। जिसमें कुछ लोग चार-पांच असलहे लिए मौजूद थे। जिसमें दो दोनाली बंदूक और दो सिगल बैरल गन बरामद की गयी। सभी लोगों को लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया। पर रविवार तक गिरफ्तार लोग अपना लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस स्थिति में रविवार को गिरफ्तार चन्द्रशेखर सिंह उमेदपुर, लक्ष्मण यादव निमेज, मुकुल सिंह सपही (सभी थाना ब्रह्मपुर) जेल भेज दिए गए। कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया -घटना की रात बोलेरो ब्रह्मपुर की तरफ से नया भोजपुर की तरफ आ रही थी । शक के आधार पर पुलिस ने इनके वाहन को रोका। जांच के दौरान इन लोगों ने कहा कि हम लोग शादी समारोह में जा रहे हैं। लाइसेंस की मांग करने पर कोई भी उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। समय गुजर जाने के बाद भी जिन आर्म्स के लाइसेंस सामने नहीं आए। उनको जब्त कर लिया गया। इन सभी के द्वारा इस्तेमाल की गयी बोलेरो भी पकड़ ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here