बंदूक चेक करने में मार दी गोली, पूर्व जिप अध्यक्ष गिरफ्तार

0
1704

बक्सर खबर : पूर्व जिला पार्षद अक्षयवर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उनके द्वारा चलाई गई गोली से उत्तर प्रदेश में बलियां में किताब दुकानदार घायल हो गया। जिसके बाद आस-पास कोहराम मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आते ही टीम ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया शुक्रवार को बक्सर जिले के अक्षयवर यादव बंदूक खरीदने बलियां पहुंचे थे। गन खरीदते वक्त उन्होंने उसे टेस्ट किया। इतने में सामने की दुकान में काम कर रहे दुकानदार बेनी प्रसाद भाधव को जा लगी।

गोली लगते ही वह गिर पडे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस आरोप में अक्षयवर और उनके सहयोगी अशोक कुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया। अक्षवर जिले के सिमरी पश्चिमी से पूर्व जिला पार्षद व अध्यक्ष भी रहे हैं। इस बार चुनाव हार गए थे। लेकिन इतनी बड़ी मुसीबत में वह पड़ जाएंगे। इसका उन्हें अनुमान नहीं था। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा जिले में हो रही है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here