गवनई के दौरान जमकर चली लाठियां, छह घायल

0
2202

बक्सर खबरः गवनई के दौरान दो पक्षों में चली लाठियां छह लोग घायल। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बंजरियाॅ गांव की है। जहां गुरूवार रात 9:00 बजे धनजी यादव के दरवाजे पर गाना-बजाना हो रहा था। उसी समय गवनई सुनने पड़ोस के श्रीभगवान यादव पहुंचे। थोड़ी देर बाद धनजी और श्री भगवान में कहा सुनी हो गर्इ्र । देखते-देखते गाली-गलौज होने लगा। लोग अभी कुछ समझ पाते की लाठी-ड़डे व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

जिसमें धनजी के तरफ से खुशी सिंह, धनजी सिंह, पप्पू कुमार घायल हो गए। वही श्रीभगवान की ओर से श्रीभागवान सिंह, दिपक कुमार,बिनीत कुमार जख्मी हो गए है। सभी घायलों का ईलाज स्थानीय चैगाई पीएचसी में किया गया। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष देवानन्द शर्मा ने बताया की। उन्होनें बताया दोनों पक्षों से दस लोगों पर एफआइआर कर लिया गया है। जिसमें धनजी यादव के तरफ छ लोग एंव श्री भागवान यादव के तरफ से चार लोगो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कि गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here