फोन पर इकरार लड़का-लड़की फरार

0
1323

बक्सर खबरः फोन पर लड़का-लड़की ने प्यार का इकरार किया दोनो घर छोड़ भाग निकले। मामला धनसोई थाना क्षेत्र के गोसीसडिहरा गांव कि है। जहां मंगलवार को युगल प्रेमी फरार होने का मामला प्रकाश में आया। इसकी शिकायत सुमन कुमारी 19(काल्पनिकनाम) के पिता शिव नाथ(काल्पनिकनाम) के द्वारा गुरूवार को दर्ज करायी गयी। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने की। उन्होने कहा कि लड़कि के पिता के द्वारा अज्ञात युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें लिखा है कि सुमन किसी अज्ञात लड़के से फोन बात किया करती थी। जब इसकी भनक लगी डांट-फटकार किया गया। जिसके बाद युवक उसे शादी के नियत से भगा ले गया। पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here