फिर दहला योगियां, गोली से एक घायल

0
1756

बक्सर खबरः एक बार फिर ब्रम्हपुर थाना का योगियां गांव गुरूवार की रात दहल उठा। लगभग रात 8:30 बजे कुबेर मिश्रा के दरवाजे पर बैठे मुकेश चैधरी(23) पिता कमलेश्वर चैधरी पर अपराधियों ने गोली चला। जो उसके घुटने के नीचे लगी। उसके बाद घायल को आनन फानन में रघुनाथपुर पीएचसी लाया गया। प्राथमिक ईलाज के बाद बक्सर रेफर कर दिया गया। पुलिस को दिये गये बयान में घायल मुकेश ने गांव के ही सरोज यादव, गोविन्द यादव सहित अज्ञात दस लोगों को पर मामला दर्ज कराया है। गोली अवाज से एक फिर योगियां में हडकम्प मच गया तो पुलिस के होश उड़ गये। क्योंकि एक वर्ष पुर्व कुबेर मिश्र और यादव परिवार गोली बारी हुयी थी। जिसमें तीन की मौत हो गयी थी। कुबेर मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक लोग जेल गये थे। उसके बाद से गांव में एक पुलिस पिकेट भी है।

1 COMMENT

  1. घटना के बाबत एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोप में सत्यता का आभाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here