फांसी पर झूल गयी दो बच्चों की मां

0
1167

बक्सर खबर : शहर के नहरु नगर में रहने वाली महिला बुधवार की रात आठ बजे के लगभग फांसी पर झूल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को नीचे उतारा। पता चला कि अनामिका गुप्ता (35) अपनी बेटी के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी। उसके पति जितेन्द्र गुप्ता नैनी इलाहाबाद में रहते हैं। उनके साथ उसका बड़ा बेटा भी रहता है। जो स्कूल में पढ़ता है। पत्नी यहां रह रही थी। उसकी मौत का क्या कारण है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली पायी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता चले की वे मूल रुप से कहां के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पड़ोस के लोगों ने पुलिस को फोन पर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here