फर्जी ढ़ग से परीक्षा दे रहा जदयू नेता का बेटा गिरफ्तार

0
1213

बक्सर खबरः स्तानक पार्ट तिसरे परीक्षा में वीक्षक उस समय चैक पड़े जब उनका सामना मुन्ना भाई से हो गया। पहले तो उसने ऐसा चकमा दिया की। परीक्षा केन्द्र में तैनात कर्मी हड़क गये। क्योंकि वह मुन्नाभाई कोई आम आदमी नही क्योंकि वो जदयू नेता को बेटा है। उसके पिता जिले के पार्टी पदाधिकारी है। नेताजी का पार्टी में पद उतना बड़ा नही जितना की उनका कद। वो अपने आप को जदयू प्रदेश अध्यक्ष का भतीजा भी बताते है। यह पुरा माजरा डुमरांव के सुमित्रा महिला महाविद्याालय केन्द्र का है। स्तानक पार्ट थर्ड के पहले दिन अर्थशास्त्र आॅनर्स पेपर में बिट्टु कुमार सिंह, पिता दिनेश कुमार सिंह कोपवां गांव के हीे सन्नी सिंह का परीक्षा दे रहा था। हस्ताक्षर के दौरान वीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने उसे पकड़ा। पकडने के बाद काॅलेज प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया। बिट्टु ने पकड़े जाने के बाद पुछताछ में बताया कि वह अपने गांव कोपवां के मित्र का परीक्षा दे रहा था। जो किसी काम बस पुर्णिया गया था। इसकी सुचना घरवालों को पुलिस द्वारा दी गयी। जदयू नेता ने पहले तो काॅलेज प्रशासन फिर पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक रोब जमाया। तब पर भी काॅलेज प्रशासन ने एक न सुनी। मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। वही अपने आप को पाक साफ बताने वाले जदयू नेता दिनेश सिंह पुत्र के ऐसे करनी के बाद खबर बदलने और रोकने के लिए घुमते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here