फर्जी एफआइआर व गिरफ्तारी के विरुद्ध सड़क जाम

0
3125

बक्सर खबर : धनसोई थाना के छतुपुर गांव में दलित लोगों की झोपड़ी फूंकने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पूरा गांव जैसे उबल पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धनसोई मुख्य पथ को जाम कर दिया है। दोनों तरफ से सैकड़ों वाहन पिछले कई घंटे से फंसे हुए हैं। जाम हटाने के लिए पुलिस लोगों को समझा रही है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है।

जब तक गिरफ्तार लोगों को पुलिस रिहा नहीं करेगी। जाम समाप्त नहीं होगा। वहीं पुलिस का कहना है। धर्मेन्द्र मुसहर ने प्राथमिकी कराई है। गांव के लोगों ने हमारी झोपडिय़ों को जला दिया। जान मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजु साह, सलीम आलम, उगावन साह, मुन्ना तेली, भोला सेठ, उमेश सेठ, छठू ठाकुर, धनु भर को गिरफ्तार कर रखा है। दलितों पर अत्याचार करने वाले अगर गिरफ्तार नहीं होते तो पुलिस बदनाम होती। लेकिन, जब जनता ही इसके विरोध में सड़क पर आ गई है। ऐसे में पुलिस स्वयं अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक जाम जारी है।
क्या है सड़क जाम की वजह जानने के लिए पढ़े यह खबर :-दबंगों ने दलित परिवार की फुंकी झोपड़ी, पैतीस पर एफआइआर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here