पड़ोस के रिश्तेदार ने महिला साथ किया बलात्कार

0
1154

बक्सर खबरः राजपुर थाना के कोचाढ़ी गांव में महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की रात 8ः30 बजे की है। जब गुडिया देवी(28) घर के आगन में अकेले खाना बना रही थी। उसी दौरान अशोक राम (भलुवां), जितेन्द्र राम जो पड़ोस में रिश्तेदारी में आये थे। घर में घुसे और इधर-उधर की बातें की फिर अकेला पा कर घटना का अंजाम दिया। घटना की सुचना पा कर राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह कोचाढ़ी पहुंच पड़ोसियों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला महिला के होने के कारण उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। जहां महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बयान दर्ज कर तुरंत मेडिकल के लिए भेजा। कंचन ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिर्पोट आने का इंतजार है। गुड़िया दो बच्चों की मां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here