प्रिंसपल के बाद डाक्टर से मांगी रंगदारी

0
3584

बक्सर खबर: शहर में लेटर बम ने इन दिनों दहशत फैला रखी है। दो दिन पहले स्कूल के प्राचार्य से रंगादरी मागी गयी थी। अब प्रमुख चिकित्सक डाक्टर महेन्द्र प्रसाद से रंगदारी मांगी है। इसकी सूचना जब डाक्टर ने नगर थाने को दी तो लोग दंग रह गए। पत्र भेजने वाले ने इस मामले में अपना नाम पता सबकुछ बयां किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला रंगदारी का नहीं शरारत का है। इस तरह की लिखावट और धमकी भरा पत्र कुछ माह पहले एसबीआई के शाखा प्रबंधक को आया था। दूसरा नंबर रहा डीएवी के प्राचार्य का। अब शहर के प्रमुख अस्थी रोग विशेषज्ञ  डाक्टर महेन्द्र का। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की कार्रवाई चल रही है। इन तीनों पत्रों में लिखने का तरीका, शब्द और अंत में दिया गया नाम तथा पता एक है। अंजनी राय, पता नेहरू नगर, बडी नहर के पास। पुलिस ने जांच के दौरान अंजनी राय को बुलाया। उनसे पत्र लिखवाया। पर उनके खिलने का तरीका भिन्न निकला। पुलिस यह मानकर चल रही है। कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अंजनी राय को फंसाना चाहता है। इस लिए अलग-अलग लोगों को पत्र भेंजकर पुलिस के द्वारा उन्हें परेशान करना चाहता है। यह सभी पत्र बक्सर से ही लिखें जा रहे हैं। एक तथ्य और भी खुलकर सामने आया है। बैंक प्रबंधक की घटना के बाद राय यहां से कहीं चले गए थे। इस बीच जितने दिन वे नहीं रहे। कोई पत्र सामने नहीं आया। अब वे लौट गए हैं। तब से इसका सिलसिला शुरु हो गया है। डाक्टर महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मैं सोमवार को एसपी से मिलने गया था। उन्होंने त्वरिता कार्रवाई की। आज आइएमए की बैठक बुलायी गयी है। यहां के निर्णय से प्रदेश कार्यालय को भी अवगत कराया जाएगा।