प्राथमिकी दर्ज, खाली हुआ छात्रावास

0
729

बक्सर खबर : राजकीय अंबेडकर छात्रावास को प्रशासन ने खाली करा लिया है। गुरुवार की रात असलहे व कारतूस बरामद होने के बाद हास्टल अधीक्षक मनोज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें छात्र नायक अनिल कुमार राम व हास्टल के गार्ड मनीष कुमार राम को अभियुक्त बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने मनीष को जेल भेज दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारिसयों ने बताया कि हास्टल खाली करा लिया गया है। अब नए सिरे से छात्राओं को कमरे आवंटित होंगे। क्योंकि लंबे समय से कुछ छात्रों ने यहां कब्जा जमा रखा था। पुलिस के अनुसार छात्रावास से मिले कारतूस, चाकू, पिस्टल की मैगजीन तथा पुलिस की वर्दी के अलावा वहां से कुछ स्कूल के स्टांप, कल्याण पदाधिकारी का स्टांप भी बरामद किया गया है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि यहां फर्जी ढंग से कामकाज होता था।
अनिल राम बना मुख्य अभियुक्त
बक्सर : छात्रावास का नायक अनिल राम इस घटना का मुख्य अभियुक्त बना है। पुलिस के अनुसार वह पकड़ा गया था। लेकिन, पुलिस को चकमा दे भाग गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस हिरासत से भागने, रंगदारी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा किया गया है। वह कैमुर जिला के थाना नुआंव ग्राम बढ्ढा का रहने वाला है। हास्टल का गार्ड मनीष भी उसका चचेरा भाई था। उसने पुलिस को बयान दिया है। कहीं जाना होता था तो उसे पुलिस की वर्दी पहनाकर अपने साथ ले जाता था। इसकी आड़ में वह आर्म्स तस्करी का कारोबार भी करता होगा। ऐसा पुलिस का मानना है। फिलहाल अनिल का सुराग नहीं मिल रहा है। सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here