प्रशासन ने जारी कि खतरनाक घाटों की सूची

0
1313

बक्सर खबर : छठ व्रत करने वाले श्रद्धालु इस खबर को ध्यान से पढ़े। सदर अनुमंडल के दो दर्जन से ज्यादा घाटों को प्रशासन ने खतरनाक घोषित कर दिया है। अगर आप इन जगहों पर व्रत करने वाले हैं तो पूरी सूची पर नजर डालें। क्योंकि यहां खतरा सबसे ज्यादा है। किसी की आस्था को ठेस नहीं लगे। इस लिए यहां जाने से किसी को रोका नहीं गया। वरन एहतियात बरतने की चेतावनी जारी की गयी है। सदर एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि यह स्थिति बाढ़ के कारण पैदा हुयी है। महिनों तक गंगा में उफान रहा। जिसके कारण कटाव ने इनको खतरनाक बना दिया है। जिलाधिकारी ने भी निरीक्षण में इनका अवलोकन किया। उनकी अनुमति के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। सूचना में जिन घाटों का उल्लेख किया गया है। वे निम्न हैं
बक्सर में- छोटकी सारिमपुर, शिवाला घाट, रानी घाट, बुढ़वा शंकर घाट, फुआ घाट, जहाज घाट, सुमेश्वर नाथ घाट, अहिरौली घाट, चुरामनपुर पोखरा, मिश्रवलिया घाट।
चौसा में – महादेव घाट, बाजार घाट, बारे मोड़ घाट, बारे मोड घाट, रानी घाट, चुन्नी पोखरा घाट।
इटाढ़ी में – इटाढ़ी बाजार ठोरा नदी घाट, पकड़ी घाट, कुकुढ़ा घाट, वसुधर स्थित ठोरा घाट।

1-octu-add-vijay-1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here