प्रशासन के लिए स्वच्छता अभियान बना जुनून

0
803

बक्सर खबर : खुले में शौच मुक्त हो बक्सर। शायद यह बुरे दिन के संकेत हैं। तभी तो प्रशासन की लाख कोशिश के बाद इस अभियान को व्यापक समर्थन नहीं मिल रहा। सामाजिक स्तर से लेकर राजनीतिक स्तर तक सभी इसकी समीक्षा और आलोचना में व्यस्त हैं। बावजूद इसके प्रशासन के अधिकारी दम साधे हुए अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। जैसे यह अभियान उनके लिए जुनून बन गया हो। स्वच्छता के इस अभियान ने पुन: रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को डुमरांव में जिलाधिकारी रमण कुमार व डीडीसी मोबिन अली अंसारी ने अनुमंडल के तमाम पदाधिकारियों को साथ लेकर इसका जोरदार आगाज किया।

सभी को नैतिक रुप से शपथ दिलाई गई। सामने स्वतंत्रता दिवस का मौका है। क्यूं नहीं इस अवसर को यादगार बनाया जाए। बक्सर के माथे पर लगे गंदगी के दाग को मिटाया जाए। यह अभियान तभी सफल होगा। जब महिलाएं इसमें सार्थक पहल करें। इसका ध्यान रखते हुए डीएम रमण कुमार ने समारोह का उद्घाटन भी नारी शक्ति के हाथों ही संपन्न कराया। कृषि महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान सभी स्वच्छता प्रेरक, टोला सेवक, शिक्षा स्वयं सेवक आदि को संयुक्त रुप से प्रशिक्षण दिया गया। सभी ने डीएम ने आग्रह किया। स्वच्छता अभियान को उत्सव के रुप में मनाए।

कार्यक्रम में शामिल लोग व अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here