प्रशासन के कठोर रवैया से दुर्गंध मुक्त हुआ भोजपुर

0
1175

बक्सर खबरः जानवरों के हड्डीयों से उठते दुर्गंध से नया भोजपुर पकवा ईंनार के लोग परेशान थे। इस दुर्गंध से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा था। लाख शिकायतों के बाद बुचड़खाने वाले यहां से हड्ड़ी को हटाते नही थे। जिससे तंग आकर लोगों ने एसडीओं प्रमोद कुमार को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद प्रशासन ने पहले समझाने का प्रयास किया फिर भी लोग नही माने। इसके बाद कठोर रवैया अपनाते हुए हटाने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद आज गोदाम से हड्डी को हटाया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार गांव बुचड़खाना है। वहां से निकलने वाली हड्डीयों को पकवा ईंनार के पास गोदाम बनाकर रखते थे लोग। उन हड्डीयों से भयानक दुर्गंध उठ रही थी। जिससे आज मुक्ति मिल गई।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here