प्रशासन का हाई एलर्ट जारी, नौका परिचालन पर डीएम सख्त

0
2449

बक्सर खबर : तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने सबको सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को हाई एलर्ट जारी कर दिया है। नेपाल के तराई हिस्से में हुई जोरदार बारिश ने बिहार के सीमा वर्ती क्षेत्र में मुश्किलें पैदा कर दी हैं। प्रशासनिक रिपोर्ट में कहा गया है। नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। अभी से प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान दें। जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण नौका दुर्घटना की संभावना बढ़ी है। प्रशासन सुनिश्चित करे कि नदी में वैसी ही नाव चले जिनका निबंधन किया गया है।

सुरक्षा मानकों का ध्यान रख ही उन्हें परिचालन की अनुमति दी जाए। आपात काल की अवधि को छोड़ अन्य किसी भी परिस्थिति में शाम पांच बजे के बाद नाव को नदी में न चलने दिया जाए। ऐसी परिस्थिति में हुई चुक दुर्घटना का कारण बनती है। न बातों का जिक्र करते हुए राज्य के प्रधान सचिव ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। हाई कमान का निर्देश मिलने के बाद से डीएम इस मामले में सख्त हो गए हैं। उन्होंने बक्सर खबर को बताया कि दोनों अनुमंडल के एसडीओ को इस सख्त हिदायत से अवगत करा दिया गया है। अभी से इस पर अमल का आदेश जारी किया गया है। अगर कोई नाविक क्षमता से अधिक लोगों को बैठाता है। उसकी नाव जब्त की जा सकती है।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here