प्रभारी मंत्री ने कहा, जिले की धमक राजधानी में

0
638

बक्सर खबर : जिले के प्रभारी सह कला संस्कृति मंत्री शिवचन्द्र राम ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उन्होंने सभी विभागों का जायजा लिया। सर्वाधिक जोर मुख्यमंत्री सात निश्चय यात्रा पर रहा। किस क्षेत्र में क्या काम हो रहा है। लोहिया स्वच्छता अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने माना। यहां बहुत ही बेहतर और प्रभावी तरीके से काम हो रहा है। इसकी धमक राजधानी तक है। यहां दस पंचायतें खुले में शौच मुक्त हो चुकी हैं। यह बेहतर पहल है। इसके लिए उन्होंने डीएम और स्थानीय अधिकारियों को प्रशंसा की। डीएम ने बैठक में बताया। अभी तक 4244 मामले आए हैं। जिनका निष्पादन नब्बे प्रतिशत से अधिक का निष्पादन हो चुका है। बैठक में यह सुझाव आया कि, जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा के लिए कमेटी बनाकर कार्य किया जाए। जिससे इनकी पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही उनकी वास्तविक प्रगति से जन प्रतिनिधि भी अवगत होते रहेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त मोबीन अली अंसारी, एसपी उपेन्द्र शर्मा, विधाय प्रतिनिधि के तौर पर कामेश्वर पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि बजरंगी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here