प्रदर्शन कारियों पर पुलिस ने चलाई लाठी, माडल थाने का जाम हटा

0
1771

बक्सर खबर : किडऩी चोरी करने के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को माडल थाना से हटा दिया गया है। प्रशासन ने चार बजे के लगभग बल प्रयोग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। एसडीओ गौतम कुमार व डीएसपी शैशव यादव बहुत देर तक मौके पर मौजूद रहे। अंतत: पुलिस को माडल थाना के समक्ष का जाम हटाने के लिए लाठी चार्ज कर करना पड़ा। अचानक पुलिस वालों ने इस तेजी से कार्रवाई की। जैसे मानो भु चाल आ गया हो। कुछ युवा जो वहां नर्सिंग होम को छोड़ दलगत राजनीति की रोटी सेंक रहे थे। उनको तो भागते-भागते भी दो चार डंडे लग ही गए।

वहां मौजूद कुछ लोगों और महिलाओं ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा में प्रवेश कर अपनी जान बचाई। सूचना के अनुसार कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। एक दो युवकों को चोट भी आई है। जिनका नाम अभी खुलकर सामने नहीं आया है। एक युवक ने बताया संदीप ठाकुर का सर लाठी से फट गया है। लेकिन इसकी क्या सच्चाई है यह पता नहीं चल पाया। क्योंकि मौके पर मौजूद मीडिया कर्मी भी पुलिस की रफ्तार में गच्चा खा गए।

https://youtu.be/lu4iIPN-Xt4

परिवार को मिला मुआवजा
बक्सर : शव के साथ प्रदर्शन कर रहे प्रभा के परिजन मौके से चले गए। क्योंकि उन्हें प्रशासन ने मौके पर मुआवजे का लालीपाप थमा दिया। वे शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए वापस चले गए। लेकिन एक सवाल छोड़ गए। देश में भ्रष्टाचार के लिए सिर्फ एक दोषी नहीं। उसमें वे सभी लोग शामिल हैं। जिसके लिए सिर्फ नेता गाली सुनते हैं।

सडक जाम करते युवा

किडनी चोरी पर क्या बोले एसपी
बक्सर : प्रभा की किडनी चोरी हुई है? यह सवाल जानने के लिए बक्सर खबर ने पुलिस कप्तान राजेश कुमार से सवाल किया। उन्होंने कहा यह जांच का विषय है। पुलिस अपना काम कर रही है। तो क्या शव का पुन: पोस्टमार्टम हुआ? इसका मुक्कमल जवाब उनके पास नहीं था। लाश को अगर पुलिस ने जाने दिया तो फिर किस तरह की जांच होगी। यह सवाल खड़ा है और खडा रहेगा।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here