पैक्स अध्यक्ष हत्या कांड में अभियुक्तों ने कबूला जुर्म

0
1295

बक्सर खबर : पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर उर्फ झमन पांडेय की हत्या करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। इन सभी से यह पूछताछ हो रही है कि हत्या क्यों की गयी। जो लोग न्यायिक हिरासत में जेल से बाहर लाए गए हैं। वे सभी बहुत ही उम्दा किस्म के शरीफ हैं। वे पुलिस को बहुत ही मासूमियत भरे अंदाज में पूरी कहानी बता रहे हैं। जिसके कारण पुलिस भी हैरान है। शिवजी पांडेय का कहना है कि उनके परिवार और स्वयं उनकी जान को खतरा था। छोटू का कहना है कि उसके परिवार की चार कट्ठा जमीन उन्होंने जबरन बिकवा दी थी। सबके अपने अलग-अलग राग हैं। पर यह तय हो चुका है कि इन लोगों ने मिलकर ही हत्या की है। इन सभी से अभी पूछताछ जारी है। क्योंकि जितनी आसानी से यह बातें बदल रहे हैं। उसको लेकर पुलिस पूरी गुत्थी सुलझाना चाहती है। गुरुवार को भी इनसे सवाल जवाब किया जाएगा। फिलहाल इन्हें पुलिस हिरासत में ही रखा गया है। कुल चार लोग रिमांड पर लिए गए हैं। जिनमें शिवजी, छोटू मिश्रा, मंटू पांडेय और धनश्‍याम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here