पैक्स अध्यक्ष की हुई सरेआम हत्या

0
4541

बक्सर खबर : सदर प्रखंड के चुरामनुपर गांव के निवासी और पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर उर्फ झमन पांडेय की हत्या कर दी गयी है। घटना सोमवार अपराह्न पौने पांच बजे की है। वे गांव की चट्टी पर खड़ा हो पान खा रहे थे। पीछे से आए युवकों ने उनके सर में गोली मार दी। वे मुंह के बल जमीन पर जा गिरे। हमलावरों ने हत्या का पुख्ता करने के लिए ताबड़-तोड़ चार-पांच गोलियां उनके शरीर के उपर दाग दी। उनकी संख्या चार थी। दो बाइक पर सवार हो वे डुमरांव की तरफ भाग गए।
झमन पांडेय पिछले दो बार से पैक्स अध्यक्ष थे। उनकी पत्नी शशी प्रभा भी सरपंच हैं। जिस समय हत्या हुई। चट्टी पर भीड़ थी। पर गोली चलने के बाद सभी लोग वहां से गध्धे के सिंग की तरह लोग गायब हो गए। मौके पर वैसे लोग भी थे। जो औद्योगिक थाने के दरबार में अक्सर हाजिरी लगाते हैं। सभी के सभी वहां से लापता हो गए। खबर मिलते ही उनके परिवार के लोग वहां भागे-भागे पहुंचे। जो लोग गांव में इधर -उधर थे वे  दौड़ते हुए आए। पर जो वहां पहले से मौजूद थे वे हत्यारे की तरह वहां से भाग खड़े हुए। लोगों की इस कायरता का लाभ उठा चार सड़क छाप मवाली हत्या कर आसानी से बच निकले। औद्योगिक थाने की पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। भय मुक्त समाज का दावा करने वाले सदर विधायक भी पहुंचे। पर इन सबसे होना क्या है। सूत्रों की माने तो इस हत्या में गांव के ही एक युवक का हाथ है। जिसे कुछ और लोगों ने भी सह दी हुई थी। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही उन लोगों को तलाश लेगी।

मौके पर जमा भीड
मौके पर जमा भीड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here