पेड से टकरायी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

0
2406

बक्सर खबर : केसठ-रामपुर नहर मार्ग पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। दोपहर बाद हुई घटना में बाइक से सफर कर रहा व्यक्ति पता नहीं कैसे पेड से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड दिया। सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस वहां पहुंची। उसके पास से मिले कागजात के अनुसार उसका नाम संतोष पासवान पिता पारस पासवान है। जो राजपुर थाना के मनोहरपुर गांव का निवासी था। पुलिस ने उसके परिजनों तक इसकी सूचना पहुंचा दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज‍ दिया गया है। वहीं से परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here