पूर्व विधायक के अनशन को मिल रहा समर्थन

0
552

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर में आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी का अनशन जारी है। उनके स्वास्थ्य का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को भी डाक्टरों की टीम वहां पहुंची। इस बीच नैनीजोर में पीपा पुल बनाने की मांग के साथ डा. तिवारी चौथे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। सिमरी प्रखंड के युवा नेता विजय मिश्रा ने फोन कर बक्सर खबर को कहा कि डा. साहब संघर्ष की राजनीति के आदर्श हैं। उनकी सभी मांगे जायज है। अपने पिछले कार्यकाल में भी नीतीश ने वहां का निरीक्षण किया था। पुल बनाने का वादा भी किया गया था। पर बात जस की तस है। इस व्यवस्था के खिलाफ हम भी तिवारी जी के अनशन का समर्थन करते हैं। इससे पहले युवराज चन्द्रविजय सिंह भी इसका समर्थन कर चुके हैं। सूचना के अनुसार शुक्रवार को ब्रह्मपुर सीओ भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने तिवारी जी से बातचीत की। पर अभी उनका अनशन जारी है। वे अनशन समाप्त करने से पहले समस्या का समाधान निकालने की बात पर अड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here