पूर्व वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

0
4394

बक्सर खबरः पूर्व वार्ड पार्षद पर शहर में जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना गुरूवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के यमुना चैक के पास की है। सूत्रों के अनुसार नगर के वार्ड न0 16 पूर्व सदस्य विनोद यादव हनुमान फाटक के पास कुछ युवकों ने पहले मार पीट की फिर गोली चला दी। हलांकि इस घटना में विनोद को कोई नुकसान नही हुआ। परन्तु स्थानीय लोगों की तत्परता से भाग रहे। चार युवकों को नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने हथियार के साथ धर दबोच लिया।

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पकड़े गये युवक बरूण ,करण सहित चारों लड़के बुधनपुरवां के रहने वाले है। परन्तु हथियार बरामद होने की बात से इंकार किया। उन्होनें बताया कि इससे पहले पूर्व पार्षद के चाचा गोपाल यादव की हत्या हो चुकी। इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा नगर थाने पहुंच पकड़े गये अरोपियों से पूछताछ कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here