पुस्तक मेला- महज सात दिन हैं शेष

0
271

बक्सर खबर : नगर भवन में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। बुधवार को दस-दिवसीय मेले का तीसरा दिन था। यहां पहुंच रहे छात्रों और साहित्य प्रेमी लोगों ने बक्सर खबर को बताया कि यहां बहुत तरह की पुस्तके उपलब्ध हैं। सभी प्रमुख प्रकाशन और अच्छे लेखकों की कृतियां मौजूद हैं। दस दिनों तक चलने वाले मेले के सात दिन और शेष बचे हैं। जिले के लोगों को इसका आनंद जरुर लेना चाहिए। प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्यों और जिला प्रशासन के सहयोग से यह संभव हुआ है। पिछले वर्ष भी यहां पुस्तक मेला लगा था। जानकारों की माने तो पिछली दफा से कहीं ज्यादा इस बार अच्छी पुस्तकें यहां उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here