पुलिस पर हमला, छह हुए नामजद, एक गिरफ्तार

0
1380

बक्सर खबर : कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव में कुछ अपराधी जमा हुए हैं। ऐसी सूचना पुलिस को मिली तो कई थानों की पुलिस ने वहां रात में अचानक धावा बोला। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची छत के उपर मौजूद एक महिला ने पत्थर चला दिया। इतना होते ही वहां बीस-पच्चीस की संख्या में मौजूद लोगों ने हमला बोल दिया। मौके से पुलिस को हटना पड़ा। घटना सोमवार रात की है। इस अरोप में एक महिला समेत 6 लोगों को नामजद किया गया। साथ ही बीस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने उक्त महिला उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि उस रात पुलिस हाल ही जेल से छुटकर आए धर्मराज यादव के घर छापामारी करने गयी थी। तभी यह वाकया हुआ। प्रशासन पीछे हटा तो अपराधियों का मनोबल बढ़ा। वे हवा में गोलियां चलाते भागने में सफल रहे।  पुलिस सरगर्मी के साथ अन्य नामजद लोगों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here