पुलिस पर हमला करने वाले पर लगा सीसीए

0
3328

बक्सर खबर : पुलिस पर हमला करना धर्मराज यादव को महंगा पड़ गया है। कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव निवासी धर्मराज फिलहाल केन्द्रीय जेल में बंद है। कुछ माह पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि यह कुछ अपराधियों के साथ अपने गांव में मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर इन लोगों ने हमला बोल दिया। उस वक्त पुलिस को वहां से हटना पड़ा। इसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने दबिश बढ़ा दी। जिससे बचने के लिए फरार धर्मराज यादव ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके कारनामों की सूची बना पुलिस ने फाइल गृह विभाग को भेजी। उक्त अपराधी खतरनाक है। इसके विरुद्ध सीसीए लगाया जाए। गृह विभाग ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए उक्त अपराधी पर सीसीए लगा दिया है। जिला प्रशासन को प्राप्त आदेश में कहा गया है कि धर्मराज यादव पर 20 जुलाई 16 से 19 जुलाई सत्रह तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। अर्थात सीसीए लग जाने के बाद धर्मराज अब एक वर्ष तक जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। इसकी जानकारी एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने गुरुवार को मीडिया को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here