पुलिस परेशानः अज्ञात लाश बरामद

0
1511

बक्सर खबरः अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मामला सोनवर्षा ओपी में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे पिपराड़ गांव के सटे छेरा नदी पर लगे चिलवन का है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना गुरूवार को देर रात मिला था। पहुंचने पर अंधेरा के कारण कुछ नही दिखा। आज सुबह में निकाला गया। युवति की उम्र लगभग 20 साल है। लाश तीन दिन पुरानी है। युवती हरे रंग का समीज व हरे केसरी रंग की सलवार पहनी हुयी थी। कान दोन पीतल के बाली थे। मृत युवती के शरीर पर कोई जख्म के निशान नही है। पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या शव वाढ़ में बह कर आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here