पुलिस ने बरामद किया लापता प्रेमी का शव

0
877

बक्सर खबर : पिछले सप्ताह भर से लापता विजय शंकर प्रसाद का शव बुधवार को मुरार थाने की पुलिस ने बरामद कर लिया। ओझा-बरांव गांव के पास सुबह मवेशी के लिए घांस गढऩे गयी महिलाओं ने उसका शव खेतों में पड़ा देखा। सूचना पा पहुंची पुलिस ने सड़ रहे शव को कब्जे में लिया। उसके गले में मफलर का फंदा लगा था। उसके एक छोर को मुंह में भी ठूंस दिया गया था। जिसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या गला घोटकर की गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चौगाई में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मुरार के नावाडिह के रहने वाले विजयशंकर प्रसाद बगेन के शिवपुर डेरा निवासी फूला देवी से प्रेम करता था। 24 फरवरी से ही वह लापता था। मृतक के पिता रामकेश्वर प्रसाद की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें फूला उसके पति महेन्द्र राम व उसके पिता शिवमंगल राम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बावजूद इसके मृतक के परिजन पुलिस के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here