पुलिस दबिश में रिंकू ने किया आत्म समर्पण

0
755

बक्सर खबर : दो दिन पहले बगेन थाना के खोचरियांव गांव में पुलिस के उपर हुए हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुप अख्तियार कर रखा था। लगातार वैसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा था। जो इस हमले में शामिल थे। कुल पच्चीस लोग इस घटना में अभियुक्त बनाए गए हैं। दो को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बढ़ते दबाव के कारण गुरुवार को रिंकू यादव ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। इसकी सूचना एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बक्सर खबर को दी।
रिंकू यादव के खिलाफ जिले सहित आस-पास के जिलो में बीस मामले दर्ज हैं। जिनमें आम्र्स एक्ट, लूट, रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं। पुलिस की सख्ती से तंग आकर उसने बुधवार को बक्सर न्यायालय में आत्म समर्पण की योजना बनायी। पर उसे इस बात का भय सता रहा था कि कहीं पुलिस के हाथ लग गया तो जाड़े में पसीना आ सकता है। हालात को भांपते हुए उसने आरा न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। दो दिन पहले इसे गिरफतार करने पहुंची बगेन पुलिस पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने ऐसा करने वालों की लंबी लिस्‍ट बनायी थी। जिसे देख इन सभी के होश उडे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here