पुलिस की हिरासत से भागा चोर

0
1441

बक्सर खबर :  चोरों की वजह से आम जन ही परेशान नहीं हैं। पुलिस वालों के होस भी उडे हुए हैं। शुक्रवार की रात डुमरांव पुलिस की हिरासत से चोर भाग निकला। पकडो- पकडो चिल्लाते सिपाही पीछे भागते रहे। वह भागा तो फिर सरपट निकल गया। हुआ कुछ यूं कि हथेलीपुर मठियां गांव के निवासी ठेकेदार द्वारा चोरी के आरोप में दबोच कर एक युवक का पुलिस के हवाले किया गया। उसने उनके घर से आठ हजार रुपये व लैपटाप चुराया था। लोगाें ने देख तो उसे दबोच लिया। फिर ताे उसकी जमकर धुलाई हुयी। उसे पुलिस के हवाले किया गया। लोगों ने उसे इतना मार दिया था कि उसकी हालत गंभीर जान पड रही थी। पुलिस वालों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया तो सिपाही थाने लेकर आए। उसे हाजत में बंद ही किया जा रहा था। इसी बीच मौका देख भाग निकला। थाना परिसर में हुई अफरा-तफरी मच गयी। वह हाथ नहीं लगा। शनिवार को पूरे दिन बाजार में इसकी चर्चा होती रही। चोरों का कोई भरोसा नहीं, ऐसा दिख रहा था, उसके शरीर में दम नहीं है। दवा नहीं मिलती तो जैसे मर जाता। पर मौका मिलते ही भाग निकला। सूत्रों की माने तो युवक अपना नाम पवन कुमार, ग्राम नारायणपुर, थाना इटाढी बता रहा था। जवानों को धक्का देकर भाग निकले चोर के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष डुमरांव सुबोध कुमार ने घटना से इनकार किया। वहीं पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा मामला गंभीर है। जांच होगी, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here