पुलिस का एक्शन : दो जगह शराब बरामद, घर हुए सील

0
5142

बक्सर खबर : शराब जिसके घर से बरामद होगी। उसका घर सील होगा। नए उत्पाद कानून पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार को डुमरांव नगर के मतहिया नीम मुहल्ले में छापामारी हुई। कमलेश चौधरी के घर से 40 बोतल शराब मिली। उनका घर पुलिस ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घर वालों को बाहर निकाला और ताला जड़ दिया। एक झटके में पूरा परिवार सड़क पर आ गया। वहीं दूसरी बरामदगी नया भोजपुर गांव में हुई। सोनार टोली में दिलीप साहु के घर छापा पड़ा।

वहां शराब की कुल 60 बोतले बरामद हुई। नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार नया भेजपुर का घर सील नहीं हुआ है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। यह कानून पहले से ही उत्पाद अधिनियम में शामिल है। लेकिन पुलिस व प्रशासन अब तक इस मामले में नरमी बरत रहे थे। बावजूद इसके शराब बरामद होने के मामलों में कमी आते नहीं देख पुलिस ने यह कदम उठाया है। घर पर ताला जडऩे के समय सीओ अमरेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी वहां मौजूद थे।

1 COMMENT

  1. Bxr police kya kr rhi h Abhi kuch din phle ek ldka nbalig ldki Ko leke bhaga tha or Patna se pkda bhi gya pr use Bina kisi krvayi kiye hi chhod diya gya..agr esa hi rha to kaise chlega..ho skta h o ldka age fir esa kisi or ldki k sath krega..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here